Honda Rebel 500 Cruiser: Honda Rebel 500 की भारत में धमाकेदार एंट्री, 5.12 लाख रुपये में मिलता है दमदार इंजन और स्टाइलिश फीचर्स!

Honda Rebel 500 Cruiser : जापानी मोटरसाइकिल कंपनी होंडा ने भारत में अपनी नई क्रूजर बाइक रिबेल 500 लॉन्च कर दी है। 471 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस यह बाइक 34 किलोवाट की पावर और 43.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करती है। रिबेल 500 में एलईडी हेडलाइट्स, टेल लाइट्स और कई आधुनिक सुविधाएं हैं, जो इसे क्रूजर उत्साही लोगों के बीच लोकप्रिय बना देंगी। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये है और इसकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी।

इंजन

होंडा रिबेल 500, 500 सीसी सेगमेंट में एक नया क्रूजर मॉडल है, जो 471 सीसी लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन फोर-सिलिंडर इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 34 किलोवाट की शक्ति और 43.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतरीन राइडिंग अनुभव प्रदान करने में सक्षम है।

इस बाइक में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और एलईडी इंडिकेटर्स हैं। इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस है। बाइक में 16 इंच के टायर, एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले और 690 मिमी की सीट ऊंचाई जैसी विशेषताएं हैं, जो इसे आरामदायक और सुरक्षित सवारी बनाती हैं।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के निदेशक योगेश माथुर ने कहा, “रेबेल 500 का कई सालों से इंतजार किया जा रहा है। क्रूजर स्टाइलिंग और आधुनिक तकनीक के साथ-साथ आरामदायक एर्गोनॉमिक्स का मिश्रण इस बाइक को खास बनाता है। इसका टॉर्की इंजन और सड़क पर अलग तरह का अनुभव देने वाली इसकी मौजूदगी राइडर्स के लिए खास है।”

इसकी कीमत कितनी होती है?

होंडा की रेबेल 500 की एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये रखी गई है और यह बाइक बिग विंग प्रीमियम डीलरशिप के जरिए उपलब्ध होगी। बुकिंग फिलहाल खुली है और डिलीवरी जून 2025 में शुरू होगी।

यह बाइक 500 सीसी क्रूजर सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650, शॉटगन 650, सुपर मेट्योर 650 और कावासाकी एलिमिनेटर जैसे लोकप्रिय मॉडलों को टक्कर देगी। होंडा की नई रेबेल 500 भारत में क्रूजर प्रेमियों को अधिक विकल्प देगी।

Leave a Comment